हनुमानगढ़: टाउन पंजाबी मोहल्ला स्थित प्ले स्कूल का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने 5 जनों को किया गिरफ्तार, सामान बरामद
हनुमानगढ़ टाउन के पंजाबी मोहल्ला स्थित प्ले स्कूल का ताला तोड़कर ऐसी पंखे इनवर्टर पानी की मोटर आदि सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच जनों को हिरासत में लिया है। सभी के पास से पुलिस ने चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया है। इस संबंध में प्ले स्कूल के संचालक की ओर से हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया था।