काराकाट थाना क्षेत्र के मानिक परासी गांव में 'दो गोला' कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आज शनिवार सुबह करीब 4 बजे एक युवक ने गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान नोक परासी गांव निवासी सत्येंद्र कुमार उम्र 28 , ललु कुमार उम्र 25 शरद उम्र 22 के रूप में हुई है। निजी अस्पताल ईलाज जारी है।