महाराजगंज: गऊघाट चौराहे पर ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
30 जुलाई बृहस्पतिवार रात्रि 10 बजे के आसपास सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया सूचना पर पहुंचे चंदापुर पुलिस ने घटना की जांच करते हुए,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।युवक अपनी बाइक से रात्रि मे कहीं जा रहा था। अचानक एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट मे आने से मौत हो गई।