सुल्तानपुर: कुड़वार तहसील में सरकारी सिस्टम ठप्प, बाहरी लोगों का कब्जा, SDM पर चुप्पी का आरोप
सुल्तानपुर की कुड़वार तहसील में सरकारी कामकाज में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बढ़ गया है। नायब तहसीलदार के कोर्ट में दलालों का प्रभाव इतना अधिक है कि सरकारी सिस्टम ठप्प पड़ गया है। शनिवार को दोपहर 1 बजे जानकारी के अनुसार, तहसील के कंप्यूटर की चाबियां तक बाहरी लोगों के पास रहती हैं। आशंका जताई जा रही है कि कंप्यूटर के पासवर्ड भी वही सेट करते हैं, जिससे गोपनीय जा