सुल्तानपुर: हिन्दुस्तान मेडिकल एजेंसी पर FIR दर्ज, कोडीन-ट्रामाडोल दवाओं की अवैध खरीद-बिक्री का संदेह, कार्रवाई शासन के निर्देश पर
सुल्तानपुर में नशीली व प्रतिबंधित दवाओं के दुरुपयोग को रोकने हेतु औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। शासन स्तर की टीम को गोलाघाट स्थित मेसर्स हिन्दुस्तान मेडिकल एजेंसी (प्रो. देविता कुमारी) में कोडीनयुक्त ‘कोडिवा कफ सिरप’ और ट्रामाडोल तत्व वाली ‘प्यूरोक्सोविन स्पास कैप्सूल’ की संदिग्ध खरीद-बिक्री की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर सहायक आयुक्त (औषधि) अयोध्