बिंदकी: मुसाफा नहर पुल में स्कूल की ओमनी की टक्कर से कुड़नी दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दंपति गंभीर घायल, दोनों को रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के मुसाफा नहर पुल में मंगलवार की सुबह 6:30 बजे एक स्कूल की ओमनी की टक्कर से कुड़नी हनुमान जी के दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दंपति विजय उम्र 42 वर्ष तथा उनकी पत्नी बबिता उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम हरचंद खेड़ा थाना औंग जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना में ओमनी सड़क में पलट गई जिसमें एक बच्चा मौजूद था बाल बाल बच गया।