ठाकुरगंज: ठाकुरगंज में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को नशे के दुष्परिणाम बताए
किशनगंज के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस के निर्देश पर नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों को नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया गया। पुलिस अधिकारियों और पुलिस दीदी ने बच्चों से संवाद कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।