जांजगीर: जिले में बिहान योजना से जुड़कर सविता पटेल ने अचार निर्माण को स्वरोजगार का माध्यम बनाया, जय माँ शारदा स्व सहायता समूह
जांजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अपने हुनर को आजीविका का माध्यम बना रही हैं। इसी क्रम में बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम परसापाली निवासी सविता पटेल अचार निर्माण के व्यवसाय से अपनी अलग पहचान बना रही हैं। सविता पटेल जय माँ शारदा स्व सहायता समूह की सदस्य हैं। उन्होंने अपने पारंपरिक हुनर को। व्यवसाय का रूप देत