शिवपुरी नगर: शिवपुरी: महिला ने मकान मालिक को घर से बेदखल किया, मजदूर से 15% ब्याज वसूल रही; खाकी का रौब और ब्लैकमेलिंग का खेल!
शिवपुरी जिले में दबंगई और अवैध वसूली के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, साइंस कॉलेज क्षेत्र का है, जहाँ एक ही महिला और उसके परिवार पर दो अलग-अलग परिवारों ने गंभीर आरोप लगाते हुए आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी महिला न केवल मकान पर अवैध कब्जा जमाए बैठी है।