विदिशा नगर: डोल ग्यारस पर रामलीला मेला समिती के पदेन अध्यक्ष और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी ने की रामलीला परिषर विमानो की पूजा
डोल ग्यारस के मौके पर शनिवार को विदिशा शहर के विभिन्न मंदिरों के विमान जलविहार के लिए बेतवा नदी की ओर रवाना हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए विमान रामलीला चौराहा पहुंचे। यहां रामलीला मेला समिति की ओर से सभी विमान की पूजा अर्चना की गई इस मौके पर रामलीला मेला समिति के पदेन अध्यक्ष और कलेक्टर, एसपी दीपक शुक्ला के अलावा अन्य अधिकारियों मौजूद रहे।