इस्लामपुर: इसलामपुर में स्कूटी से अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
इसलामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इसलामपुर रेलवे स्टेशन के पास स्कूटी से अंग्रेजी शराब ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक शराब की डिलीवरी के लिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने स्टेशन के समीप घेराबंदी की, तो स्कूटी सवार दोनों युवक