शामली: शामली के मौहल्ला अटल विहार निवासी व्यक्ति को पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Apr 4, 2026 शनिवार की शाम 4 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने शहर के मोहल्ला अटल विहार निवासी शुभम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।