बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के परिक्षेत्र मानपुर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुचवाही बीट के PF-339 मे व्यापक पैमाने पर वनभूमि पर किये गए अतिक्रमण को हटाया है।कार्रवाई की भनक लगते ही वन भूमि अतिक्रमण कारियो मे हड़कंप मच गया।अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई 9 स्थलो पर करते हुए 15 एकड़ सरकारी वनभूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई।