पटना ग्रामीण: पटना: पारस हॉस्पिटल में हत्या के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, मेन गेट पर दिया धरना
पटना के चर्चित पारस अस्पताल में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार की दोपहर 3 बजे बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के मेन गेट के सामने धरने पर बैठ गए। आक्रोशित लोगों ने बेली रोड को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।