बड़वारा: 10 साल से फरार चल रहा पशु तस्करी का स्थाई वारंटी गिरफ्तार, बड़वारा पुलिस ने उमरिया के करहिया से दबोचा
Badwara, Katni | Jun 7, 2026 कटनी जिले की बड़वारा थाना पुलिस ने एक दशक से कानून से भाग रहे एक शातिर स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी पिछले 10 वर्षों से पशु तस्करी (गोवंश अधिनियम) के एक मामले में फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने शनिवार की देर रात उमरिया जिले के ग्राम करहिया में घेराबंदी कर धर दबोचा।