चित्तौड़गढ़: बिरला सीमेंट द्वारा एसटीपी प्लांट शुरू करने के विरोध में वार्ड-56 व 57 के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन
चित्तौड़गढ़ में आज वार्ड नंबर 56 व वार्ड नंबर 57 के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन मैं बताया गया कि बिरला सीमेंट को 1990 में 99 वर्ष की लीज पर मीईनिंग के लिए जमीन अलॉटमेंट की गई थी जिसका मुकदमा लड़कर जमीन पुनः ग्राम वासियों ने मंदिर के नाम पर कर ली। सरकार द्वारा एसटीपी प्लांट नियमों के विरुद्ध जबरदस्ती वहां पर लगाया जा रहा है।