आगरा: वेब सीरिज “घूसखोर पंडित” के खिलाफ आगरा कोर्ट में परिवाद, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
Agra, Agra | Feb 10, 2026 वेब सीरिज “घूसखोर पंडित” के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। डॉ. मदन मोहन शर्मा ने निर्माता, निर्देशक और अभिनेता पर ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि OTT पर प्रस्तावित यह सीरिज धार्मिक भावनाएं भड़का सकती है और कानून-व्यवस्था पर असर डाल सकती है।कोर्ट से नोटिस जारी कर कार्रवाई की मांग की गई है।