आगरा: गुतला–देवरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान ऑटो गैंग के 3 आरोपियों को गिरफ्तार, 77,600 रुपये व चोरी में प्रयुक्त ऑटो बरामद
Agra, Agra | Feb 10, 2026 थाना एकता पुलिस ने गुतला–देवरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान ऑटो में महिला सवारियों के पर्स से आभूषण चोरी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए 02 महिला अभियुक्ता व एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो और 77,600 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने सफर के दौरान चैन-पेंडल तोड़कर पर्स से चोरी करने और माल बेचने की बात कबूली।