हरसूद: सेवा सरकारी समिति आशापुर के सेल्समैन का शव चारखेड़ा रेलवे ट्रैक पर मिला
Harsud, Khandwa | May 15, 2026 गुरुवार रात सवा 11 बजे के लगभग रेलवे स्टेशन छनेरा द्वारा पुलिस थाना हरसूद मे रेलवे स्टेशन चारखेड़ा के आगे खंडवा की ओर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु हरसूद अस्पताल लाया गया। शुक्रवार सुबह 10 बजे के लगभग शव का हरसूद अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।