ईसागढ़: ईसागढ़ तहसील की ढाकोनी में सड़क निर्माण पर उठे सवाल, स्कूल के सामने नाले पर बने गड्ढों से लोग परेशान
ईसागढ़ तहसील के अंतर्गत ढाकोनी में देहरदा-राजघाट चौड़ीकरण परियोजना के तहत हो रहे सड़क और नाला निर्माण पर ग्रामीणों ने घटिया निर्माण के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार ढाकोनी स्कूल के सामने सड़क किनारे नाले के ऊपर बने हिस्से में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।