जगदलपुर: जगदलपुर में BMS शॉपिंग मॉल का शुभारम्भ, बस्तर सांसद महेश कश्यप बोले- बस्तर सकारात्मक बदलाव की ओर अग्रसर
जगदलपुर के मोतीतालाब पारा में स्थित BMS परिसर का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शहरवासी, जनप्रतिनिधि तथा व्यापार जगत से जुड़े लोग शामिल हुए।