पूर्णिया पूर्व: आनंद मार्ग जागृति में अखंड कीर्तन का किया गया आयोजन, बाबा नाम केवलम संकीर्तन से भक्तों ने पाई आत्मिक शांति
कोर्ट स्टेशन स्थित आनंद मार्ग जागृति में रविवार को सुबह करीब 11 बजे अखंड बाबा नाम केवलम संकीर्तन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में आचार्य मेघ दीपानंद अवधूत, आचार्य , अवधूतिका आनंद कल्याणमाया आचार्या सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से बाबा नाम केवलम का संकीर्तन किया गया।