पूर्णिया पूर्व: रानीबाड़ी चौक के समीप सड़क किनारे बेहोशी की अवस्था में मिला युवक, GMCH में इलाज के दौरान हुई मौत
शनिवार की सुबह 10:00 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव के राजेंद्र शर्मा के पुत्र रामू कुमार रानीबाड़ी चौक के समीप सड़क किनारे बेहोशी अवस्था में पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी। मौके पर परिजन पहुंचे और बेहोशी की अवस्था में सड़क किनारे पड़े रामू कुमार को इलाज के लिए GMCH में किया भर्ती। जहां इलाज के दौरान युवक की हुई मौत।