पूर्णिया पूर्व: बाघमारा के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल, GMCH में भर्ती
कसबा थाना क्षेत्र के जियनगंज गांव के मोहम्मद जहांगीर एव मोहम्मद मुस्ताक दोनो अपनी बाइक पर सवार होकर पूर्णिया से अपने घर जा रहे थे। बाघमारा के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से हुए घायल। डायल 112 की पुलिस ने घायलों को अपने गाड़ी में बिठाकर इलाज के लिए GMCH में किया भर्ती। जहां उपचार चल रहा है।