नसीराबाद: नसीराबाद में पहली बारिश में श्रीनगर मार्ग की खुली पोल, सड़क गड्ढों में तब्दील
नसीराबाद। श्रीनगर मार्ग पर पहली बारिश में ही सड़क की खराब हालत सामने आ गई। फूलसागर के पास सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। आरोप है कि मरम्मत में घटिया निर्माण और खानापूर्ति की गई थी। कच्ची गिट्टी डालकर काम निपटाया गया, जो बारिश में बह गई और जानलेवा गड्ढे फिर उभर आए।