मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप
मड़िहान थाना क्षेत्र के हरोड़ा गांव में गुरुवार की सुबह 9:00 बजे एक महिला का शव एंबुलेंस से पहुंचते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस सहित महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य मड़िहान लाई जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मायका पक्ष के लोगों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका 22 वर्षीय आरती ओमप्रकाश बिंद के साथ रहती थी।