जमुई: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि अधिवक्ता की हुई बैठक, दिया गया आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Feb 15, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को समस्त बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि अधिवक्ता के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने किया। बैठक के दौरन आगामी 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।