खलीलाबाद: संत कबीर बाल आश्रम में पहुंचे सपा जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, अनाथ बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
संत कबीर नगर जनपद के सभा जिला उपाध्यक्ष केडी यादव ने खलीलाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अनाथ बच्चों के साथ संत कबीर बाल आश्रम में पहुंचकर रविवार की दोपहर 1:30 बजे मनाया अपना जन्मदिन। वहीं सपा नेता ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने में खुशी और आत्मिक संतोष मिला। बच्चों में मिठाई व फल वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।