मड़िहान: राजगढ़ के किसान इंटर कॉलेज के सामने डंपर ने मासूम को कुचला, ग्रामीणों ने वाहन में की तोड़फोड़, मौके पर पुलिस
राजगढ़ थाना क्षेत्र की नदीहार गांव निवासी राजकुमार की ढाई वर्षीय बेटी गुड़िया गुरुवार की शाम 5:00 बजे अपने घर के पास बालू के ढेर पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया ग्रामीणों ने वाहन पर पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।