शामली: शामली में 13 फीट ऊंची कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, बम—बम भोले के जयकारों के साथ हरिद्वार से आए शिवभक्त
Shamli, Shamli | Jul 31, 2026 शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक से आठ शिवभक्त कांवडिये अपने हाथों में 13—13 फीट की कांवड लेकर बम—बम भोले के जयकारे लगाते हुए हरिद्वार से गंगाजल लेकर शामली पहुंचे। भव्य व विशाल कांवड आकर्षण के केंद्र में रही। कांवडिया मनीष, बॉबी, कविंदर आदि ने बताया कि उनकी भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था है और इसी के चलते उन्होने इस वर्ष 13 फीट ऊंची कांवड सजवाई है।