शाजापुर: BKSN कॉलेज समेत सभी कॉलेजों में 1 मई से ऑनलाइन एडमिशन शुरू, घर बैठे करें आवेदन
उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत विद्यार्थी 1 मई से ई-प्रवेश पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर घर बैठे आवेदन कर सकेंगे।रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्र अपनी पसंद के अनुसार न्यूनतम 1 और अधिकतम 10 कॉलेजों का चयन कर सकेंगे।प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित होगी।