भांडेर: पंडोखर धाम में श्रीराम महायज्ञ और पंडोखर महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन
Bhander, Datia | Apr 11, 2026 भांडेर के पंडोखर धाम पर चल रहें 30 वें श्रीराम महायज्ञ एवं पंडोखर महोत्सव में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की जाने माने भजन गायक हयात ब्रदर्स ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। शनिवार की सुबह 08 बजे पंडोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश गुप्ता ने बताया कि पंडोखर धाम महोत्सव में भजन संध्या कार्यक्रम में भजन गायन का आयोजन हुआ।