पिछोर: पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी बने 'जनता के सेवक': ढला में लगाई चौपाल, सुनीं फरियाद
'आपका विधायक आपके द्वार' के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ग्राम पंचायत ढला पहुंचे। कार्यकर्ताओ फूल माला से किया स्वागत आज सोमवार दोपहर लगभग 1:00 बजे हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक जी ने ग्रामीणों की एक-एक समस्या सुनी और अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कराया। विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी के साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।