मुंगेर: मैट्रिक की परीक्षा 9:30 से शुरू, सुबह 8 बजे से परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पहुंचने लगे
Munger, Munger | Feb 17, 2026 मैट्रिक की परीक्षा 09:30 से शुरू, सुबह आठ बजे से परीक्षार्थी पहुंचने लगे परीक्षा केंद्र। मुंगेर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आेर से मंगलवार को जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) शुरू हो गई है ।सुबह आठ बजे से परीक्षार्थी सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में 25 फरवरी तक संचालित की जाएगी।