जगदलपुर: कालीपुर में हम एकेडमी स्कूल पहुंचे महापौर संजय पांडे, बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया
कालीपुर स्थित हम एकेडमी स्कूल में पहुंचे महापौर संजय पाण्डे ने बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक अपने घर का गीला और सूखा कचरा अलग रखे और उसे कचरा गाड़ी को ही सौंपे, तो जगदलपुर को भी इंदौर की तरह ग्रीन और क्लीन सिटी बनाया जा सकता है। महापौर संजय पाण्डे ने छात्रों और शिक्षकों को समझाया कि घर से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे को अलग-