जगदलपुर: समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने रजत जयंती महोत्सव की तैयारी और जिले में विकास कार्यों पर जोर देने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी रजत जयंती महोत्सव की तैयारियों के साथ-साथ जिले के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और जन शिकायतों का