जगदलपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव ने कहा-कांग्रेस हमेशा देश को भ्रम के वातावरण में डालने की कोशिश करती है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा पूरे देश को एक भ्रम के वातावरण में डालने की कोशिश करती है।एक झूठी नैरेटिव सेट करती है। लेकिन जनता सब जानती है, इनके झूठ के पाखंड को पूरा देश जान गया है।