लाडपुरा: कोटा में वन्यजीवों को लू से बचाने के लिए खास इंतजाम, डाइट में खीरा-ककड़ी और भालुओं को दी जा रही फ्रूट आइसक्रीम
Ladpura, Kota | May 23, 2026 कोटा में तेज गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि वन्यजीवों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। वन्यजीवों को गर्मी के असर से बचाने के लिए अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में विशेष इंतजाम किए गए हैं। बायोलॉजिकल पार्क में जानवरों के केज और ओपन एरिया में धूप से बचाव के लिए ग्रीन नेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही डक्टिंग सिस्टम, फॉगर और स्प्रिंकलर की व्यवस्था की गई है ताकि टे