बरियातु: बनियों गांव के पास बाइक से गिरकर महिला घायल, रिम्स रेफर
बालूमाथ पांकी मार्ग पर बनियों गांव के पास बाइक से गिरकर शुक्रवार संध्या 5 बजे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी पहचान चतरा जिले के पकरियो ग्राम अंतर्गत डाढा निवासी अनिल कुमार की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉक्टर दयानंद ने घायल महिला की स्थिति को गंभीर देखते रांची रिम्स रेफर कर दिया।