चौबेपुर थाना क्षेत्र में सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार की गोली मारकर की गई हत्या
Sadar, Varanasi | Sep 13, 2024 वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांव में आधी रात सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने दुकान के बाहर सो रहे किराना व्यवसायी शारदा यादव (55) को पहले आवाज देकर जगाया, फिर एक फेमस ब्रांड की सिगरेट मांगी। शारदा ने चाबी घर के अंदर होने और आधी रात दुकान खोलकर सिगरेट देने से इनकार कर दिया।