वाराणसी में बदमाशों ने सरेराह एयरपोर्ट अधिकारी की कार तोड़ी
Sadar, Varanasi | Sep 13, 2024 वाराणसी में देर रात लालपुर थाने के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सरेराह दबंगई की। कार सवारों ने पहले गलत साइड पर अपना वाहन दौड़ाया और फिर, बीच सड़क कार खड़ी कर दी। इस दौरान कार हटाने की बात कहने पर एयरपोर्ट के अधिकारी को जमकर गालियां दी फिर उसकी कार में तोड़फोड़ की।