चैनपुर: बिजली दर में बढ़ोतरी पर गरमाई सियासत, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
झारखंड में बिजली दर बढ़ाए जाने को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। भाजपा नेत्री डॉ. लवली गुप्ता ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे इस फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय गरीब और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं पर सीधा आर्थिक बोझ डालने वाला है।