बेगूसराय: सदर प्रखंड में DM ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, दिए कई निर्देश
डीएम तुषार सिंगला ने सदर प्रखंड कार्यालय में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे किया. इस दौरान डीएम ने गहन पुनरीक्षण कार्य की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ समीक्षा की एवं कार्य को ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया.