बेगूसराय: हरहर महादेव चौक से शिवम साइकिल द्वारा देवघर यात्रा पर निकला, तीन दिनों में करेगा यात्रा पूर्ण
सावन का पवित्र माह चल रहा है. इस दौरान भगवान भोलेनाथ के एक भक्त शिवम कुमार बेगूसराय के कपस्या से मुंगेर होते हुए सुल्तानगंज देवघर एवं बासुकीनाथ धाम की यात्रा साइकिल से करने हर हर महादेव चौक से गुरुवार की शाम 04:00 बजे निकल पड़ा है. इस संबंध में शिवम ने भगवान शिव पर सच्ची आस्था बताया है. यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी.