कालपी: NH-27 पर जोल्हूपुर के पास ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां की आंखों के सामने बेटी ने तोड़ा दम, भाई और मां का इलाज जारी
Kalpi, Jalaun | May 15, 2026 कालपी में NH-27 पर जोल्हूपुर के पास शुक्रवार सुबह 11:30 बजे सड़क हादसे में 16 वर्षीय रोजी की मौत हो गई, वह अपने भाई और मां के साथ बाइक से पुखरायां जा रही थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए, घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोजी को मृत घोषित कर दिया, मां और भाई का इलाज जारी है।