हाथरस: रेलवे स्टेशन के पास बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस के हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने बुजुर्ग के शव को शिनाख्त न होने पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों ने बुजुर्ग की पहचान कस्बा मेंडू निवासी यादराम पुत्र मावसीराम के रूप में की है।