नवादा: अवैध नर्सिंग होम पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप,10 डॉक्टर सहित 10 पर FIR दर्ज
Nawada, Nawada | Aug 1, 2026 नवादा शहर में अवैध रूप से बिना निबंधन संचालित नर्सिंग होम और अस्पतालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम रवि प्रकाश के निर्देश पर सदर एसडीएम अमित अनुराग के नेतृत्व में गठित टीम ने छह अस्पतालों और नर्सिंग होम में छापेमारी की। जांच के दौरान अधिकांश संस्थान बिना निबंधन के संचालित पाए गए है।