ऊंचाहार: लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार की मांग, जिला पंचायत सदस्य ने डीआरएम को लिखा पत्र
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर ब्लाक क्षेत्र में स्थित लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का विस्तार किया जाये, इसको लेकर जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने गुरुवार को स्टेशन मास्टर के माध्यम से डीआरएम को पत्र लिखकर मांग की है।जिला पंचायत सदस्य ने पत्र में फुट ओवरब्रिज, लखनऊ प्रयागराज इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव, टीन शेड, आरओ वाटर बूथ, आदि सुविधाओं का हवाला दिया है।