रामगढ़ पचवारा: शहर के लोटन ढाणी के राजकीय संस्कृत विद्यालय में नव दंपति ने पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
शहर के लोटन ढाणी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में एक नव दंपती ने पहुंचकर पौधरोपण कर आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक रामधन मीना एवं वरिष्ठ शिक्षक श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि विद्यालय के पास ही रहने वाले श्रीराम मीना के पुत्र रामचरण मीना की शादी चौण्डियावास गांव निवासी जगदीश मीना की पुत्री राधारानी के साथ हुई।