मैनपुरी: मैनपुरी सपा कार्यालय पर मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
शहर के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का विधायक तेज प्रताप यादव ने केक काटकर जन्मदिन को मनाया। वही 2027 में सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए राम मंदिर चंदा चोरी पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा चंदा चोरी से भगवान राम नाराज है 2027 में इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।